10 भारतीयों समेत 100 से अधिक पर्वतारोहियों को सम्मानित किया गया

काठमांडू: एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे द्वारा हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर पहली बार सफल चढ़ाई के उपलक्ष्य में आज नेपाल में सम्मानित किए गए 100 से अधिक पर्वतारोहियों में दस भारतीय पर्वतारोही भी शामिल हैं।

पर्यटन, संस्कृति और नागरिक उड्डयन मंत्री बद्री पांडे ने ‘एवरेस्ट एलायंस नेपाल’ द्वारा आयोजित ‘एवरेस्ट पर्वतारोहण सम्मेलन’ में दस भारतीय पर्वतारोहियों को सम्मानित किया, जिनमें आशीष सिंह, निशा कुमारी, अनुजा वैद्य, बलजीत कौर, सुविधा कदलाग, सूर्य प्रकाश, शेख हिमांशु, सत्यरूप सिद्धांत, ज्योति रात्रे और अदिति शामिल हैं।
पांडे ने कहा, “नेपाल सरकार न केवल पर्वतीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि हिमालय के संरक्षण को लेकर भी चिंतित है।”