डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल
होशियारपुर- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आर्किटेक्ट एवं लेखक डॉ. भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। आप लगभग पच्चीस वर्षों से वैदिक वास्तु के क्षेत्र में अपनी सेवाओं के माध्यम से वैदिक वास्तु का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं तथा पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोषों का निवारण कर रहे हैं।

इसके अलावा आपने अपने जीवनकाल में वैदिक वास्तु पर छह पुस्तकें प्रकाशित की हैं तथा आपके द्वारा लिखे गए तीन हजार दो सौ वास्तु लेख हिंदी, अंग्रेजी एवं पंजाबी भाषाओं के स्थानीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा आपके द्वारा लिखे गए वास्तु लेख अमेरिकी समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के कारण आपका नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
डॉ. इवान गाचिना एवं डॉ. अविनाश डी. शकुंडे ने आपको आपके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी तथा आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। डॉ. गचीना ने कहा कि डॉ. भूपेन्द्र वास्तुशास्त्री द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर आम लोगों को बहुत ही सरल भाषा में जानकारी उपलब्ध कराने का जो शोध कार्य किया गया है, वह भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए गौरव की बात है।