संयुक्त प्रयासों से नशे का खात्मा संभव - संतोष कटारिया
सरोआ- पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत विधायक संतोष कटारिया ने आज विभिन्न गांवों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान लोगों से आह्वान किया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से इस अभिशाप का पूर्ण उन्मूलन संभव है।

चूहड़पुर, साधरा, मालेवाल, सिंहपुर, राणेवाल और टपरियां के निकटवर्ती गांवों में नशे के खिलाफ जंग जागरूकता कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधायक संतोष कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में नशे के पूर्ण उन्मूलन के लिए शुरू किए गए अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं और लोगों के सहयोग से इस सामाजिक बुराई को खत्म करना मुश्किल नहीं है।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ प्रयासों में सभी को अपना योगदान देना चाहिए ताकि नशा मुक्त और स्वस्थ समाज का सपना साकार हो सके। विधायक संतोष कटारिया ने गांव निवासियों, विशेषकर पंचायतों से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जोरदार अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों व स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ना समय की मुख्य जरूरत है, जिसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने नशे के खात्मे के लिए चल रहे अभियान के तहत लोगों से शपथ भी ली। इस अवसर पर गांव की पंचायतों के अलावा मार्केट कमेटी के चेयरमैन सेठी उधनवाल, अशोक कटारिया, बलदेव राज आदि भी मौजूद थे।