श्री वर्धमान जैन सेवा संघ ने 20 जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया।

नवांशहर: श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के महासचिव रतन कुमार जैन ने बताया कि आज श्री वर्धमान जैन सेवा संघ नवांशहर की ओर से 20 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री केवल कृष्ण जैन ने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

हमें हर गरीब व असहाय व्यक्ति की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने श्री वर्धमान जैन सेवा संघ द्वारा जरूरतमंदों को दी जा रही सेवा की सराहना की तथा सभी को इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष मुनीश जैन, महासचिव रतन कुमार जैन, सुरिंदर जैन, अचल जैन, अशोक जैन, दर्शन जैन, राजेश जैन, पदम जैन, मोनू सिंह आदि शामिल थे.