प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
चंडीगढ़, 12 जुलाई - केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन मांगे गए हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई, 2025 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के तहत बहादुरी, खेल, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण सहित कला और संस्कृति के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त करने वाले उन बच्चों को प्रदान किए जाते हैं, जिनकी आयु 18 वर्ष तक हो।
अगले वर्ष जनवरी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्वारा चयनित बच्चों को पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कार में पदक और प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा प्राप्त रजिस्ट्रेशनों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद अंतिम नामों का चयन राष्ट्रीय कमेटी द्वारा किया जाएगा।