मणिपुर में दो आतंकवादी गिरफ्तार।
इंफाल, 29 अप्रैल - सुरक्षा बलों ने मणिपुर के इंफाल पश्चिम और जिरीबाम जिलों से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित प्रेपैक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर को सोमवार को इंफाल पश्चिम जिले के लांगथबल इलाके से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 7.65 एमएम की दो गोलियां जब्त की गई हैं। पुलिस ने आगे बताया कि जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक उग्रवादी को सोमवार को असम के कछार जिले की सीमा से लगे जिरीबाम जिले के जिरीबाम बाजार से गिरफ्तार किया गया।