
शादी समारोह में जा रहे थार की कार 250 फीट गहरी खाई में गिरी; एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत।
देवप्रयाग: टिहरी में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां फरीदाबाद से चमोली के गौचर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्रेन की मदद से वाहन को नदी से बाहर निकाला गया, जिसमें से पांच शव बरामद किए गए। दुर्घटना में एक महिला को बचा लिया गया। दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा है। यह परिवार मूलतः चमोली जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रहता है। वे एक रिश्तेदार के घर मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी लोग थार में सवार थे। यह दुर्घटना बद्रीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर लगभग 15 किलोमीटर दूर बागवान के पास हुई।
देवप्रयाग: टिहरी में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां फरीदाबाद से चमोली के गौचर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्रेन की मदद से वाहन को नदी से बाहर निकाला गया, जिसमें से पांच शव बरामद किए गए। दुर्घटना में एक महिला को बचा लिया गया। दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा है।
यह परिवार मूलतः चमोली जिले का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में फरीदाबाद (हरियाणा) में रहता है। वे एक रिश्तेदार के घर मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। सभी लोग थार में सवार थे। यह दुर्घटना बद्रीनाथ राजमार्ग पर देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर लगभग 15 किलोमीटर दूर बागवान के पास हुई।
खड्ड में पलटने से कार अलकनंदा में डूबी
करीब ढाई सौ मीटर गहरी खाई में पलटने के बाद थार वाहन अलकनंदा नदी में समा गया। कार में सवार एक महिला को बचा लिया गया। उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।
थार पर सवार लोगों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। इनमें से महिला अनीता नेगी को बचा लिया गया, जबकि उनके बेटे आदित्य, छोटी बहन मीना गुसाईं, पति सुनील गुसाईं और दो बच्चों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार महिला सुबह करीब तीन बजे रुड़की निवासी अनीता नेगी के घर से निकली थी। अनीता नेगी के दो बच्चे हैं, जबकि उनके पति सेना में हैं। अनीता अपने बड़े बेटे के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी बहन के परिवार के साथ गई थी। उनकी छोटी बेटी रुड़की में है।
