सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 7 अप्रैल 2025: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज जिले की विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं तथा मरीजों को विभिन्न रोगों के लक्षण, कारण, बचाव तथा उपचार के बारे में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कहा कि यह दिवस हर वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है जो हमें अच्छे स्वास्थ्य के महत्व का एहसास कराता है।

यह दिवस पहली बार वर्ष 1950 में 7 अप्रैल को मनाया गया था लेकिन इसकी शुरुआत वर्ष 1948 में हुई क्योंकि उसी वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि यह केवल एक दिन नहीं बल्कि एक अवसर है जब हम अपने जीवन तथा समाज में अच्छे स्वास्थ्य को प्राथमिकता दे सकते हैं तथा एक स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं।
डॉ. जैन ने कहा कि यह दिवस हर वर्ष एक विशेष नारे के साथ मनाया जाता है तथा इस बार थीम है, 'स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य' जो नवजात शिशुओं तथा माताओं के स्वास्थ्य से संबंधित है। उन्होंने कहा कि यदि माता व बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो देश की अगली पीढ़ी भी स्वस्थ होगी। उन्होंने कहा कि जिले की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में माता व बच्चे को उच्च स्तरीय जांच, उपचार व प्रसूति सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
 निशुल्क सुविधाओं में निशुल्क जांच व दवाइयां, निशुल्क अल्ट्रासाउंड, निशुल्क भोजन, स्वास्थ्य संस्था तक निशुल्क परिवहन सुविधा तथा वापस घर तक निशुल्क सुविधा शामिल है। इसी प्रकार, नवजात शिशु को एक वर्ष तक निशुल्क उपचार सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे अपने व अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित व पौष्टिक आहार लें तथा समय-समय पर सभी आवश्यक जांचें करवाएं। 
गर्भावस्था के दौरान वजन, रक्त, पेशाब, खून आदि चार जांचें आवश्यक होती हैं। भोजन में हरी व ताजी सब्जियां, फल व दूध का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे अपने प्रसव सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में ही करवाएं। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।