पंजाब जल लघु मुलाजम यूनियन सब डिवीजन माहिलपुर के चुनाव सम्पन्न
होशियारपुर- पंजाब जल लघु मुलाजम यूनियन माहिलपुर सब डिवीजन के चुनाव प्रदेश नेता बलबीर सिंह बैस, फेडरेशन नेता मक्खन सिंह लंगेरी, डिवीजन अध्यक्ष नरेश कुमार बग्गा की देखरेख में सम्पन्न हुए। सब डिवीजन महासचिव जसकरनजीत सिंह व कैशियर अवतार सिंह ने अपने संगठन की 2 साल की रिपोर्ट पेश की तथा सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया।

इसमें मनजिंदर हालुवाल को अध्यक्ष, मनप्रीत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरविंदर सिंह को उपाध्यक्ष, जसकरनजीत सिंह को सचिव, मनिंदर सिंह को सहायक सचिव, अवतार सिंह कैशियर, कुलदीप सिंह को सहायक कैशियर चुना गया। अंत में मक्खन सिंह लंगेरी ने कहा कि पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन पीएसएफ व संयुक्त फ्रंट द्वारा चलाए जा रहे संघर्षों में पूर्ण रूप से भाग लेगी|
राज्य नेता बलबीर सिंह बैंस ने राज्य कार्यकारिणी में लिए गए कर्मचारी हितैषी फैसलों के बारे में विशेष जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब जल संसाधन कर्मचारी यूनियन का 36वां राज्य चुनाव अधिवेशन 11 अप्रैल को होशियारपुर में होगा। इस अवसर पर पूर्व नेता जसविंदर सिंह, राम पाल, हरविंदर सिंह, गुरपाल सिंह, भूषण, इरफान खान, परमजीत कुमार, विकास, मनिंदर मौजूद थे।