"पंजाब संभालो फगवाड़ा रैली" की सफलता के लिए बसपा कार्यकर्ताओं और पंजाब की जनता का धन्यवाद - चौहान
होशियारपुर- "पंजाब संभालो फगवाड़ा रैली" की सफलता के लिए बसपा कार्यकर्ताओं और पंजाब की जनता का धन्यवाद करते हुए बहुजन समाज पार्टी पंजाब के महासचिव भगवान सिंह चौहान ने बसपा संस्थापक कांसी राम जी के जन्मदिवस पर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि दाना मंडी फगवाड़ा में आयोजित भव्य "पंजाब संभालो फगवाड़ा रैली" से पंजाब में कांशी राम के संघर्ष को नई दिशा मिली है और कांशी राम आंदोलन एक बड़े आंदोलन के रूप में उभरा है।

रैली के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री चौहान ने कहा कि लंबे समय के बाद बसपा का इतना बड़ा जनसैलाब देखने को मिला, जिससे बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। बसपा की "पंजाब संभालो फगवाड़ा रैली" के साथ ही पंजाब में कांशीराम के सामाजिक और राजनीतिक आंदोलन का युग फिर से शुरू हो गया है, जिसके 2027 में अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
इस अवसर पर एडवोकेट पलविंदर माना ने रैली में आए बसपा कार्यकर्ताओं का आभार और खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बसपा पंजाब में सामाजिक असमानता को खत्म करने के लिए साहिब कांशीराम के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के संघर्ष को तेज करके 2027 में एक शक्तिशाली पार्टी के रूप में उभरेगी।