आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई ने प्रदेश में की कई नियुक्तियां
हिसार:–आम आदमी पार्टी की हरियाणा इकाई ने आज विभिन्न पदों के लिये कई पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी के जिला प्रधान राजेन्द्र सोरखी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया है। पार्टी के हरियाणा राज्य के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि नलवा हल्के के पार्टी नेता रामनाथ धुवारिया को हिसार लोकसभा क्षेत्र का प्रधान नियुक्त किया है।

उचाना से पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे पवन फौजी को पार्टी का प्रदेश संयुक्त सचिव, हांसी के सरदार गगनदीप सिंह को हिसार जिले का सोशल मीडिया इंचार्ज, थुराना गांव के रमेश पानु को विधानसभा हांसी का हल्का अध्यक्ष, हांसी की खुश्बू शर्मा को हांसी हल्के की महिला प्रधान, गांव मुजादपुर के जगबीर मलिक को हांसी किसान सैल का हल्का प्रधान, हांसी के बलजीत फौजी को एक्स सर्विसमैन सैल का हांसी हल्का प्रधान के अलावा ढंडेरी गांव के सुमेर मलिक को हांसी विधानसभा क्षेत्र का युवा हल्का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पार्टी के जिला प्रधान राजेन्द्र सोरखी ने इन नियुक्तियों के लिये पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी के लिये बधाई देते हुए पार्टी की नीतियों का जन-जन तक प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया।