जे.सी.टी. कर्मियों के पी.एफ. भुगतान के लिए सोम प्रकाश से मिला प्रतिनिधिमंडल

होशियारपुर- जे.सी.टी. एक्स-एम्प्लॉय एसोसिएशन के कारीगरों व कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश जी से मिला तथा जे.सी.टी. कर्मियों के पी.एफ. भुगतान के लिए मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सोम प्रकाश को बताया कि कंपनी ने दिसंबर 2022 से वेतन से काटा गया प्रोविडेंट फंड का पैसा जमा नहीं करवाया है, जिस कारण कर्मचारियों को दो साल बीत जाने के बाद भी पी.एफ. नहीं मिल रहा है।

होशियारपुर- जे.सी.टी. एक्स-एम्प्लॉय एसोसिएशन के कारीगरों व कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश जी से मिला तथा जे.सी.टी. कर्मियों के पी.एफ. भुगतान के लिए मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सोम प्रकाश को बताया कि कंपनी ने दिसंबर 2022 से वेतन से काटा गया प्रोविडेंट फंड का पैसा जमा नहीं करवाया है, जिस कारण कर्मचारियों को दो साल बीत जाने के बाद भी पी.एफ. नहीं मिल रहा है। पी.एफ. जालंधर कार्यालय ने भी इस संबंध में कोई अच्छा काम नहीं किया है। 
इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने करीब 6 महीने बाद मामला दर्ज किया, जबकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसोसिएशन व कर्मचारियों ने सोम प्रकाश जी से अनुरोध किया कि इस घोटाले की गहन जांच करवाकर जे.सी.टी. कर्मियों को उनके हक का पैसा दिलवाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि सभी जे.सी.टी. कर्मियों व कर्मचारियों का पी.एफ. करीब 90 करोड़ रुपए है, जिसे मिल मालिकों द्वारा वसूल कर संबंधित कर्मियों को दिया जाए तथा दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाए। 
इस मौके पर विनीत साहनी, अश्विनी थापर, पवन दुग्गल, राम कुमार, कुलदीप सैनी, गौतम, भोला प्रसाद, ओम प्रकाश तिवारी, उदय शंकर तिवारी, लाल बाबू, मनोज सिंह, मनोज राय, सुधांशु महातम तिवारी, सुबोध सिंह, विक्की, विनोद व बीबा मौजूद थे