जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संजीव शर्मा कालू की पुलिस रिमांड 21 तक बढ़ाई गई

पटियाला, 18 दिसंबर- जिला पटियाला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संजीव शर्मा कालू अब 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में रहेंगे। आज अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें 3 दिन का और पुलिस रिमांड दिया गया। वहीं, पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा ने संजीव शर्मा कालू की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। जारी किए गए वीडियो संदेश में उन्होंने आरोप लगाया है कि संजीव शर्मा कालू को झूठे केस में फंसाया गया है।

 उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 23 की कांग्रेस उम्मीदवार रेखा राणा का नामांकन पत्र कथित साजिश के तहत खारिज कर दिया गया, संजीव शर्मा कालू की पत्नी नेहा शर्मा (वार्ड नंबर 22) का नामांकन पत्र खारिज नहीं किया गया| बल्कि उनके पति को झूठे केस में फंसाया गया है। इस मौके पर गुरशरण कौर रंधावा के साथ पंजाब यूथ कांग्रेस की उपाध्यक्ष हरनीत कौर बराड़ भी मौजूद थीं। 
नेहा शर्मा कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर रही हैं जिसमें कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के शामिल होने की संभावना है।