हरोली महोत्सव के बाद पार्किंग में युवक से मारपीट आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

हरोली/ऊना, 13 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- पुलिस थाना हरोली में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, विभांषु राणा निवासी वार्ड नंबर 03, अपर वढेड़ा, तहसील हरोली, जिला ऊना ने 13 अप्रैल 2026 को अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत में बताया गया कि 12 अप्रैल 2026 की रात हरोली महोत्सव समाप्त होने के बाद, करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त जतिन के साथ पार्किंग में खड़ी गाड़ी की ओर जा रहा था। इसी दौरान वहां इन्द्र निवासी हरोली, उसके दोस्त हरनीत सिंह के साथ बहस कर रहा था।
जब विभांषु राणा ने उसे ऐसा करने से रोका, तो आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ तथा उसके दोस्त अभिषेक के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस मारपीट में विभांषु को चोटें आई हैं।
पुलिस ने आरोपी इन्द्र सिंह के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।