वृक्षारोपण कर मनाया गया वर्ल्ड पेपर डे

पटियाला:- वर्ल्ड पेपर डे पर ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पटियाला द्वारा नेहरू पार्क में "क्लीन पटियाला, ग्रीन पटियाला" के तहत पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए "हर मनुष्य लगाए दो वृक्ष" मुहिम के अंतर्गत सुभाष बागों और मोहन लाल खन्ना के जन्मदिन पर पौधे लगाकर यह दिवस मनाया गया। इस मौके पर पटियाला के मेयर कुंदन गोगिया ने बागों और खन्ना को बधाई देते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
उपकार सिंह द्वारा दो दशकों से चलाई जा रही मुहिम "हर मनुष्य लगाए दो वृक्ष" के तहत नेहरू पार्क और इसके आसपास के पार्कों की सफाई और प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान चलाया हुआ है। लगभग एक लाख के करीब पौधे/बूटे शहर, गांवों, स्कूलों आदि में पर्यावरण को संभालने के लिए लगाए गए हैं और उनकी टीम बाढ़ के दौरान भी समाज की सेवा में जुटी रही है। एक जून से कॉर्पोरेशन को भी "क्लीन पटियाला, ग्रीन पटियाला" की मुहिम में उनकी टीम सहयोग कर रही है। 
मेयर गोगिया ने पटियाला निवासियों से अपील की कि शहर पटियाला आपका है, इसकी संभाल आपको करनी है और ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसाइटी पटियाला का सहयोग करें। गोगिया ने कहा कि मैं तो आप लोगों का सेवादार हूं, किसी भी काम के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं। अंत में उपकार सिंह ने दोनों परिवारों को बधाई दी।