विश्व कैंसर दिवस कैंसर सर्वाइवर डॉक्टरों ने वॉकथॉन में हिस्सा लिया

मोहाली:- विश्व कैंसर दिवस के मौके पर बुधवार को लिवासा अस्पताल, मोहाली में कैंसर सर्वाइवर, डॉक्टरों, केयरगिवर और वालंटियर ने वॉकथॉन में हिस्सा लिया। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरां , रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, लायंस क्लब, मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन और चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्य भी कैंसर जागरूकता का समर्थन करने के लिए एकजुटता के साथ वॉकथॉन में शामिल हुए।
लिवासा की इस पहल का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ लड़ाई में शीघ्र पता लगाने, समय पर उपचार और भावनात्मक समर्थन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था।
इस अवसर पर हैल्थ सेशन, अवेयरनेस स्किट के साथ-साथ, कैंसर सर्वाइवर ने कैंसर को हराने की अपनी यात्रा साझा की।
मेडिकल ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर  डॉ. जतिन सरीन ने कहा, "कैंसर का शीघ्र पता लगाना जरूरी है । जागरूकता वास्तव में जीवन बचाती है।“
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर  डॉ. मीनाक्षी मित्तल ने साझा किया, " सरल जांच और समय पर परामर्श एक महत्वपूर्ण अंतर ला सकते हैं। हमारा उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना था।
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर  डॉ. विजय बंसल ने नियमित जांच और जीवनशैली में बदलाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, कैंसर  से लड़ाई में प्रारंभिक पहचान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नियमित जांच, स्वस्थ आहार और तंबाकू से परहेज करने से विभिन्न प्रकार के कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।