राजकीय महाविद्यालय हरोली में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला आयोजित

हरोली/ऊना, 9 सितंबर (राजवीर चोपड़ा):- राजकीय महाविद्यालय हरोली में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा भावनात्मक संतुलन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञ वक्ता  कृष्ण कुमार लद्दाखी (गीता उपचारक) ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, परीक्षा एवं दैनिक जीवन से जुड़े तनाव को आध्यात्मिक तरीके से  व भगवदगीता  के  श्लोकों के माध्यम विभिन्न उपाय बताए। विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को परिवार, मित्रों, शिक्षकों अथवा उचित विशेषज्ञ के साथ साझा करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आवश्यक है।
 कार्यशाला में 180 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न प्रश्न भी पूछे।
कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम प्रभारी प्रो  कैप्टन सोनिका सैनी ने  लद्दाखी जी का आभार व्यक्त किया , प्राचार्य के करकमलों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करवाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय सभी स्टॉफ प्रो आर एस डडवाल, प्रो गुरबख्श राय,प्रो डॉ निधि शर्मा, प्रो कल्पना शर्मा, डॉ शकुन्तला राणा,डॉ बिंदिया चंदेल,डॉ रिचा शर्मा,उपस्थित रहे।