पानी की बौछार से कान के पर्दे को नुकसान इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी बलजीत कौर
मोहाली, 15 सितंबर:- पंजाब कांग्रेस के प्रभारी श्री सचिन पायलट और समस्त सीनियर पंजाब कांग्रेस नेतृत्व की मौजूदगी में पंजाब सरकार के मंत्री के विरोध और गुलजार सिंह को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर किए गए रोष प्रदर्शन में पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की नेताओं के साथ शमूलियत की गई।
पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलजीत कौर ने बताया कि रोष प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा की गई पानी की बौछार उनके कान पर लगने के कारण कान पर चोट लगी और कान के पर्दे को भी नुकसान पहुंचा।
बलजीत कौर ने कहा कि चोट लगने के बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं और गुलजार सिंह को इंसाफ दिलाने सहित लोगों के हकों के लिए इंसाफ की यह लड़ाई जारी रहेगी।
