चोरी की वारदात में शामिल अन्य दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल, 25 अगस्त:- जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मधुबन की टीम ने पंचायत भवन (सचिवालय) से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना मधुबन की टीम ने मुख्य सिपाही कृष्ण लाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी नरेश कुमार पुत्र धर्मपाल तथा  राजेश कुमार पुत्र बलजीत सिंह,दोनों निवासी गांव बाजीदा जटान, जिला करनाल को गिरफ्तार किया है।
मामले के संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24 जुलाई 2026 को पंचायत भवन (सचिवालय) से लोहे एवं अन्य सामान चोरी होने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच तथा मौके के हालात की तस्दीक के बाद चोरी की वारदात की पुष्टि होने पर थाना मधुबन में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
उक्त मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी इमरान खान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा लोहे का गेट तथा वारदात में प्रयुक्त एक रिक्शा बरामद किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी इमरान खान से गहनता से पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उक्त चोरी की वारदात में उसके दो अन्य साथी नरेश कुमार व राजेश कुमार भी शामिल थे। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।