सीआईए3 करनाल पुलिस की सख्त कार्रवाई चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
करनाल, 05 सितंबर:- जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डिटेक्टिव यूनिट सीआईए-3 करनाल इंचार्ज निरीक्षक अजेय सागवान की टीम ने सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सीआईए-3 करनाल की टीम ने थाना सिविल लाइन दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए आरोपी अखिलेश उर्फ कालू पुत्र शंकर, निवासी मौलवी पुरवा, थाना खीरों, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश), हाल किरायेदार बुड्ढी माता मंदिर गली नंबर 2, जुंडला गेट, करनाल तथा अर्जुन उर्फ घंटी पुत्र नेत्रपाल, निवासी थाना कुंजपुरा, हाल पंजाबी ढाबा, घीड रोड, कुंजपुरा, जिला करनाल को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी योग्य पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सेक्टर-12, निर्मल कुटिया, करनाल से देर शाम गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार आरोपियों के परिजनों को दी गई।
ਦੌਰਾਣੇ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ (जांच के दौरान) आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा जनरेटर की एक बैटरी बरामद की गई। मामले में आज दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जिला पुलिस करनाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि चोरी, लूट, स्नैचिंग एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
