समाजसेवी सरदार दविंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को वितरित की शिक्षण सामग्री
हरोली/ऊना, 8 अप्रैल (राजवीर चोपड़ा):- राजकीय प्राथमिक पाठशाला माजरा झोला में समाजसेवी सरदार दविंद्र सिंह द्वारा शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के लगभग 30 बच्चों को कॉपियां, पेंसिल और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की।
इस अवसर पर पाठशाला के मुख्य शिक्षक श्री जसविंद्र कुमार (जे.वी.टी.), श्री अवतार सिंह तथा स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों ने सरदार दविंद्र सिंह और उनके पूरे परिवार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन मिलता है और उनका मनोबल बढ़ता है।
