रतिया के खिलाड़ियों ने लखनऊ में गाड़े झंडे नेशनल चैंपियनशिप में जीते 4 गोल्ड मेडल

रतिया (फतेहाबाद),10 फरवरी:- लखनऊ में आयोजित 'नेशनल लेवल गेम चैंपियनशिप-2026 स्कूल स्पोर्ट्स अचीवर्स फाउंडेशन में रतिया की नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए चार स्वर्ण पदक  अपने नाम किए हैं। इस ऐतिहासिक जीत से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

**स्वर्ण विजेताओं की सूची में शामिल
खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों के बीच अपनी तकनीक और मेहनत के दम पर प्रथम स्थान हासिल किया I विजय कुमार (डिस्कस थ्रो, उम्र 17) अपनी बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारती चौहान (3 किमी पैदल चाल) जबरदस्त सहनशक्ति दिखाते हुए रेस को सबसे पहले पूरा कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। अरमान (100 मीटर रेस, उम्र 12) नन्हे धावक ने अपनी तेज रफ्तार से विरोधियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोनिया रानी (कबड्डी) ने अपने शानदार खेल कौशल और रेड्स के दम पर कबड्डी स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया।

*एकेडमी और अभिभावकों में उत्साह*
एकेडमी के कोच रघुबीर सिंह ने बताया कि बच्चों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है कि आज रतिया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका है। खिलाड़ियों के वापस लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर बधाई इस बड़ी उपलब्धि पर शर्मा चंद लाली (जिला सलाहकार, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, फतेहाबाद), साहित्यकार डॉ नैब सिंह मंडेर, अजय कुमार, निरंजन सिंह, रासविंदर सिंह, विक्की कुमार, राकेश कुमार अग्रवाल और रामभगत (बास्केटबॉल खिलाड़ी) सहित खेल प्रेमियों और अभिभावकों ने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
"खिलाड़ियों के हौसले और उनकी मेहनत को सलाम। हरियाणा की मिट्टी हमेशा से ही चैंपियन पैदा करती है I