उत्तम नगर गुरुद्वारे में प्रकाश उत्सव कार्यक्रम 23 से
हिसार, 21 जनवरी:- गुरु गोबिंदसिंह महाराज का प्रकाश उत्सव 23 से 25 जनवरी तक नवां गुरुद्वारा बाबा बंदा बहादर रामदास सर, उत्तम नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव की शुरुआत पहले दिन प्रात: 10 बजे श्रीअखण्ड पाठ से की जाएगी। यह जानकारी देते हुए गुरुद्वारे के सेवादार बाबा त्रिलोचन सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव के दूसरे दिन 24 जनवरी को सायं 3:30 बजे से 5:30 बजे तक श्रीसुखमणी साहिब का पाठ किया जाएगा। सायं 7 से 9 बजे तक भाई इन्द्रजीत सिंह सिरसा वाले गुरवाणी कीर्तन करेंगे।
25 जनवरी को प्रात: 10:30 बजे श्रीअखण्ड पाठ का भोग डाला जाएगा। 10:30 बजे से 11 बजे तक शहरी जत्थे कीर्तन करेंगे। 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाई इन्द्रजीत सिंह सिरसा वाले कीर्तन करेंगे तथा इसके बाद दोपहर 12 बजे से एक बजे तक रेडियो सिंगर मंगल मंगी (यमला जट्ट) हजरावां वाले अपने कार्यक्रम से संगत को निहाल करेंगे तत्पश्चात अरदास होगी। कार्यक्रम की समाप्ति पर अटूट लंगर चलाया जाएगा।
बाबा त्रिलोचन सिंह ने बताया कि प्रकाश उत्सव में गुरुद्वारा के प्रधान स. करनैल सिंह, स. देवेन्द्र लाडा, रमेश सेहरा, प्रविन्द्र सिंह के अलावा स्थानीय विधायक सावित्री जिंदल, मेयर प्रवीन पोपली, समाजसेवी गुलजार सिंह काहलो, केबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के पुत्र सुरेन्द्र गंगवा, नलवा के विधायक रणधीर पनिहार के पुत्र भूपेन्द्र पनिहार अतिथि के रुप में भाग लेंगे।
