फगवाड़ा होशियारपुर 4 लेन सड़क का काम जल्द शुरू होगा-सोम प्रकाश
फगवाड़ा- आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने अपने गृह नगर अर्बन एस्टेट फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के साथ फगवाड़ा होशियारपुर 4 लेन सड़क के काम पर चर्चा की। सोम प्रकाश ने बताया कि फगवाड़ा होशियारपुर 4 लेन सड़क के काम से संबंधित सभी स्वीकृतियां और दस्तावेजी कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं और यह काम बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है।
जिससे हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं और इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर मैडम अनीता सोम प्रकाश, पूर्व मेयर अरुण खोसला, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश दुग्गल, राष्ट्रीय सचिव किसान मोर्चा अवतार मंड और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी भी मौजूद थे।
