पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में 14 फरवरी को होगी ग्लोबल वार्षिक एलुमनाई मीट 2026
चंडीगढ़, 11 फरवरी, 2026:- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ में 14 फरवरी, 2026 को सुबह 9:00 बजे से ग्लोबल वार्षिक एलुमनाई मीट 2026 का आयोजन पेक ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
इस भव्य समागम का आयोजन पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (पिकोसा) द्वारा किया जा रहा है, जिसमें यादों, विरासत और ताउम्र के संबंधो का उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1955 से 2022 तक के लगभग 1000 पूर्व छात्र भाग लेंगे, जो भारत, नेपाल, अमेरिका, यूके, खाड़ी देशों, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया से आएंगे।
यह कार्यक्रम पिकोसा की कार्यकारी समिति द्वारा इंजिनीयर मनीष गुप्ता (प्रधान, पिकोसा एवं पूर्व चेयरमैन, सीआईआई चंडीगढ़) तथा इंजिनीयर एच. एस. ओबेरॉय (जनरल सेक्रेटरी, पिकोसा) के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। देश-विदेश में फैले पेक के एक्टिव एलुमनाई नेटवर्क के सहयोग से इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप दिया जा रहा है।
इस अवसर के मुख्य अतिथि होंगे इंजिनीयर जितिन तलवार (बैच 2001), प्रसिद्ध लीगल टेक उद्यमी, जो अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. डॉ. राजेश कुमार भाटिया, माननीय निदेशक, पेक द्वारा की जाएगी, जबकि प्रो. राजेश कांडा (हेड, एलुमनाई, कॉर्पोरेट एंड इंटरनेशनल रिलेशंस), इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि होंगे।
कार्यक्रम के दौरान प्लैटिनम, गोल्डन एवं सिल्वर जुबली मना रहे 1956, 1961, 1966 और 1971 बैच के पूर्व छात्रों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 1976, 1981, 1986, 1991, 1996, 2001, 2006, 2011, 2016 और 2021 बैच के पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह आयोजन इंटरैक्टिव सत्रों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, तथा पतंग उड़ाना, तंबोला और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियों से सुसज्जित होगा। कार्यक्रम का समापन नेटवर्किंग सत्र एवं म्यूजिकल नाईट के साथ गाला डिनर द्वारा किया जाएगा।
ग्लोबल एलुमनाई मीट पेक के पूर्व छात्रों को आपस में जोड़ने, प्रेरित करने और संस्थान के विकास में योगदान देने का एक सशक्त मंच है। पिकोसा के माध्यम से पूर्व छात्र मेंटरशिप, छात्रवृत्तियों, एवं विशेषज्ञता के रूप में संस्थान को सहयोग प्रदान कर रहे हैं, जिससे पेक की शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं अनुसंधान को बल मिल रहा है।
इस ऐतिहासिक मिलन की प्रतीक्षा में पेक परिसर एक बार फिर यादों और नए संकल्पों से जीवंत होने को तैयार है।
