नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
लायंस क्लब पंचकुला प्रीमियर ने इस वर्ष का 23वां नेत्र जांच शिविर गवर्नमेंट हाई स्कूल, सेक्टर 54, चंडीगढ़ में आयोजित किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के सचिव इकेश पाल सिंह ने बताया कि आज प्रथम चरण में 366 छात्रों की जांच की गई है और जिन छात्रों की आंखों में दोष पाया गया उन्हें आगे की जांच के लिए रेफर कर दिया गया है. प्रोजेक्ट चेयरपर्सन डॉ. एसएस भामरा ने कहा कि क्लब की ओर से ऐसे और भी कैंप लगाए जाएंगे।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुलदीप कौर ने लायंस क्लब पंचकुला प्रीमियर को उनके प्रयासों और पहल के लिए धन्यवाद दिया। शिविर के दौरान लियो क्लब की लाडी ने नेत्र परीक्षण के कार्य में भरपूर सहयोग दिया।
