पीसीसी ऑब्जर्वर बनाए जाने पर मनोज राठी ने कुमारी शैलजा का जताया आभार

हांसी:– कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में पीसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। मनोज राठी को सिरसा में पीसीसी ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद कुमारी शैलजा का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मनोज राठी ने कहा कि कुमारी शैलजा ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मनोज राठी ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है और सभी को साथ लेकर संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए कुमारी शैलजा,पार्टी नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी द्वारा दिए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।