होशियारपुर (दलजीत अजनोहा):- जनगणना 2027 के दूसरे चरण की जमीनी तैयारियों के तहत बीत क्षेत्र के सभी नियुक्त गणनाकारों और फील्ड स्टाफ को गणना किटों का सफलतापूर्वक एवं समय पर वितरण कर एक महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा कर लिया गया है।

क्षेत्र की चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सामग्री की आपूर्ति और वितरण का कार्य बिना किसी देरी के सुचारू रूप से संपन्न किया गया। तहसीलदार लवदीप सिंह धूत ने बताया कि जनगणना अभियान को निर्बाध, सटीक और सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए प्रत्येक फील्ड कर्मचारी को निर्धारित समय से पहले आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है।

प्रशासन ने जनगणना 2027 के कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने और भौगोलिक चुनौतियों से निपटने में फील्ड टीमों तथा पर्यवेक्षण स्टाफ के आपसी तालमेल और समर्पण की भरपूर सराहना की।

इस अवसर पर तहसीलदार लवदीप सिंह धूत, मिस तनजीत, कुलतार, सभी पर्यवेक्षक और गणनाकार उपस्थित थे।