खरड़, 27 नवंबर (दविंदर कौर सहोता):- पुलिस विभाग ने एस.आई. अश्वनी कुमार की सेवाओं को देखते हुए उन्हें पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया है। इस अवसर पर डी.एस.पी. सिटी-1 गुरचरण सिंह बड़ैच ने उनके कंधों पर पदोन्नति के बैज लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि अश्वनी कुमार थाना सिटी खरड़ में भी अपनी सेवाएं निभा चुके हैं और वर्तमान में थाना नया गांव में तैनात हैं। इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग के सहकर्मियों की ओर से भी उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।