पटियाला, 28 नवंबर (परमजीत सिंह परवाना):- लाल कोठी स्टेबल्स की ओर से पटियाला-संगरूर बाईपास (एनएच-7) पर आयोजित पंजाब हॉर्स ब्रीड एंड हेरिटेज शो के तीसरे दिन आज नुकरा नस्ल की घोड़ियों के रोचक मुकाबले हुए। इस दौरान दूधिया सफेद और चमकदार घोड़ियां देखने को मिलीं। खंगूरा स्टड फार्म के जीत प्रधान की घोड़ी ‘नूरी’ ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली घोड़ियां भी शानदार थीं। शो के मुख्य आयोजक प्रोफेसर सुमेर सीड़ा ने बताया कि कल (रविवार) स्टैलियन घोड़ों के रोचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि चार दिवसीय शो के अंतिम दिन कल प्रसिद्ध गायक मोहम्मद सदीक का गायन कार्यक्रम होगा और भांड कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रो. सीड़ा ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन का आनंद लें।