चंडीगढ़, 28 नवंबर (पैगाम-ए-जगत):- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रसार और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार और समाज सुधार के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे।