नीरू माहेश्वरी ने 'साँझी रसोई, में 5100 रुपये का दान दिया

होशियारपुर - डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, मोहल्ला ईश नगर, होशियारपुर का प्रोजेक्ट 'साँझी रसोई' बहुत सफलतापूर्वक चल रहा है, जिससे रोजाना 450 से 500 गरीब और जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो रहे हैं
इस संबंध में जानकारी देते हुए सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी मंगेश सूद ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की सफलता के लिए ऊना रोड, होशियारपुर निवासी नीरू माहेश्वरी अपने परिवार के सदस्यों पीयूष, पायल, ऋषभ, रिधान और सक्षम के साथअपने पति स्वर्गीय श्री रविंदर कुमार माहेश्वरी की याद में साँझी रसोई को 5100 रुपए की राशि दान की।
 इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य राकेश कपिला, कुमकुम सूद, करमजीत कौर अहलूवालिया और सरबजीत भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सचिव जिला रेडक्रास सोसायटी ने यह भी बताया कि जिला रेडक्रास द्वारा चलायी जा रही यह परियोजना जिले के दानदाताओं/समाजसेवियों द्वारा उपलब्ध करायी गयी धनराशि से ही चलायी जा रही है।
 जिनसे बुक-ए-डे योजना के तहत अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिन, विवाह/विवाह वर्षगाँठ एवं स्मृति दिवस साँझी रसोई में मनाने हेतु सतत आर्थिक सहयोग के साथ-साथ राशन सामग्री भी उपलब्ध करायी जा रही है।