एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर मेकिंग के जरिए दिया सही खानपान बेहतर जीवन का संदेश
हरोली/ऊना, 9 सितंबर (राजवीर चोपड़ा):- प्रोफ़ेसर सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में 6 एचपी (आई) कंपनी एनसीसी ऊना के तत्वावधान में 'लाइफस्टाइल डे' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर मेकिंग (Poster Making) के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
आयोजन की थीम "Eat Right, Better Life" (सही खान-पान, बेहतर जीवन) रखी गई थी। कैडेट्स ने आकर्षक एवं सुंदर पोस्टर बनाकर स्वास्थ्यवर्धक आहार, पौष्टिक भोजन और संतुलित जीवनशैली के महत्व को दर्शाया और समाज को जागरूक करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एनसीसी सीटीओ (CTO) अशीष कुमार की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र कुमार ने कैडेट्स के प्रयासों और कलात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि समाज में भी सही खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाते हैं।
इस अवसर पर डॉ निधि शर्मा और डॉ ऋचा शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
