नेत्रदान जागरूकता के लिए तहसीलदार लवदीप सिंह धूत के साथ मीटिंग
गढ़शंकर:- आज रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसाइटी द्वारा नेत्रदान के प्रति जागरूकता के तहत तहसीलदार सरदार लवदीप सिंह धूत गढ़शंकर के साथ उनके कार्यालय में मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस मीटिंग में डॉ. तरसेम सिंह (चेयरमैन बॉडी डोनेशन कमेटी), डॉ. लखविंदर कुमार (प्रधान गढ़शंकर यूनिट), ओंकार सिंह चाहलपुरी (सचिव), भुपिंदर सिंह (जनरल सचिव), राजन मल्हण (कैशियर), रमनदीप सिंह (प्रेस सचिव), क्रिशम पाल रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट (मोटिवेटर), हैप्पी सरपंच साधोवाल (राजू ब्रदर्स वेलफेयर सोसाइटी), रविंदर सिंह (कानूनगो), हरप्रीत पाल (पटवारी) और अन्य भी उपस्थित थे।
तहसीलदार लवदीप सिंह धूत जी को डॉ. तरसेम सिंह और सारी टीम द्वारा नेत्रदान के प्रति जानकारी दी गई और बताया कि संस्था अब तक 4173 लोगों की आंख की पुतली बदल चुकी है और 34 बॉडी मेडिकल कॉलेजों को भेजी जा चुकी हैं।
श्री लवदीप सिंह धूत तहसीलदार साहब ने संस्था के कार्य की सराहना की और कहा कि विभिन्न गांवों में लंबरदारों और पटवारियों की मीटिंगों में संस्था का संदेश लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
