गणित बहुत ही महत्वपूर्ण और व्यापक विषय रामपाल सैनी
करनाल, 11 अक्तूबर: डीएवी पीजी कॉलेज में गणित विभाग की ओर से आयोजित पीपीटी प्रजेंटेशन, वर्किंग मॉडल मेकिंग, चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में पहुंचने पर चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति एवं कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ रामपाल सैनी का विभाग की ओर से डॉ रमा गर्ग , डॉ टीना, डॉ नेहा, डॉ मोनिका और शशि ने कार्यक्रम में पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में सभी विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी प्रस्तुति देकर विषय को स्पष्ट किया।
विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल और चार्ट पर चर्चा करते हुए प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का जहां उत्साह बढ़ता है वहीं उनसे उनका ज्ञानवर्धक भी होता है, प्रतियोगिताएं में भाग लेने से विद्यार्थियों को सिखने को मिलता है। इसलिए विद्यार्थियों को इस प्रकार के आयोजनों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए और दुसरे विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि गणित बहुत ही महत्वपूर्ण और व्यापक विषय है जिसका अध्धयन जरुरी है। गणित की जरूरत रोजमर्रा के कार्यों में भी होती है। इसलिए गणित के प्रति आपकी रुचि आपको भविष्य में अच्छे पद तक लेकर जा सकती है। इसके अतिरिक्त इसके लगातार अध्धयन से आप अन्य क्षेत्रों में भी नाम कमा सकते हैं।
उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इन प्रतियोगिताओं के अनुसार पीपीटी प्रजेंटेशन में एमएससी की महक प्रथम, बीसीए के अर्शदीप को द्वितीय तथा रीया और नैंसी को तृतीय स्थान हासिल हुआ। चार्ट मेकिंग में प्रियांशी बीसीए ने प्रथम,नरेंद्र ने दुसरा तथा बीकॉम के कमल और लव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता में शिवांश,सोनी , प्रिंस, लवीश, पार्श और अक्षित प्रथम , निशा और हिना द्वितीय एवं तनिषा, भूमिका , दीपांशी तनिष, और लक्की तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में लगभग 30 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया जिनमें से अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस मौके पर डॉ बलराम शर्मा, डॉ अनीता, डॉ प्रियंका, डॉ सिप्रा, डॉ अमीत, विक्रम सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
