चाय पकौड़ों का लंगर लगाया

एस ए एस नगर, 31 दिसंबर:- एवरग्रीन वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 70 मुहाली द्वारा धन धन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों और माता गुजरी जी की लासानी शहादत को समर्पित चाय पकौड़ों का लंगर लगाया गया।
इस मौके पर नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, एम सी बलराज कौर धालीवाल, प्रधान जस्मेर कौर बैदवान, गगन धालीवाल, निशा नैहल, जसपाल सिंह, राजिंदर कौर बैंस, रुपिंदर कौर, सज्जन सिंह सैनी, भूपिंदर सिंह बल, कमलजीत कौर गरेवाल, बचित्तर सिंह बाजवा और समूह इलाका निवासियों द्वारा सेवा की गई।