एनडीपीएस एक्ट के तहत करनाल पुलिस की कार्रवाई 765 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार
करनाल, 14 अगस्त:- जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 765 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। मामले के अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर इंद्री क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहसान पुत्र ईरशाद निवासी गांव पटेडा, जिला करनाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 765 ग्राम अफीम बरामद की गई।
इस संबंध में थाना इंद्री में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।
मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
