होशियारपुर पुलिस ने गैंगस्टरों और अपराधियों के खिलाफ प्रहार2 अभियान का दूसरा चरण शुरू किया

होशियारपुर:- माननीय डीजीपी पंजाब के निर्देशों पर होशियारपुर पुलिस ने जिले में अपराध और गैंगस्टर गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान “प्रहार-2” का दूसरा चरण शुरू कर दिया है।
मीडिया को जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संदीप मलिक ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सक्रिय गैंगों का सफाया करना और हर प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।
एसएसपी ने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी, निगरानी और संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रहार-2 के अंतर्गत जिला पुलिस विभिन्न थानों के माध्यम से आपसी समन्वय के साथ काम कर रही है। साथ ही अंतरराज्यीय आपराधिक कड़ियों पर भी नजर रखी जा रही है तथा हिस्ट्रीशीटरों और पैरोल पर बाहर आए अपराधियों की नियमित जांच की जा रही है।
एसएसपी मलिक ने दोहराया कि पुलिस विभाग जिले में शांति, कानून व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा।