संतोखगढ़ में शुरू हुआ हरकमल रूपराई न्यूट्रिशन सेंटर अब मिलेगी स्वास्थ्य संबंधी विशेषज्ञ सलाह
संतोखगढ़/ऊना, 28 जून:- संतोखगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत हरकमल रूपराई न्यूट्रिशन सेंटर का रविवार को शुभारंभ किया गया। एसडी स्कूल के सामने स्थित इस सेंटर का उद्देश्य लोगों को सही पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
सेंटर में लोगों को उनकी आयु, स्वास्थ्य स्थिति और जीवनशैली के अनुसार व्यक्तिगत न्यूट्रिशन परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। यहां वजन कम करने या बढ़ाने, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने, हार्मोनल संतुलन बनाए रखने, ऊर्जा स्तर बढ़ाने तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने से संबंधित मार्गदर्शन विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ ही संतुलित भोजन और नियमित जीवनशैली अपनाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
सेंटर संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल लोगों का वजन नियंत्रित करना नहीं, बल्कि उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ और फिट रखने के लिए सही खान-पान तथा बेहतर जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में गलत खान-पान के कारण कई स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं, जिन्हें सही पोषण और उचित मार्गदर्शन से काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और समय-समय पर पोषण संबंधी विशेषज्ञ सलाह लेकर स्वस्थ जीवन की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाएं। इस सेंटर के शुरू होने से संतोखगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब बेहतर न्यूट्रिशन मार्गदर्शन स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर कमलेश सैनी, रमा रानी, ज्योति कुमारी, प्रीति बाली, कमलजीत सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
