आशा किरन स्कूल में आंखों का चैकअप कैंप लगाया

होशियारपुर:- विशव सेहत दिवस पर जे. एस.एस.आशा किरन स्पेशल स्कूल जहानखेला में आंखों का चैकअप कैंप लगाया गया जिस दौरान डा. नरेश सूद की तरफ से 100 स्पेशल छात्रों की आंखों की जांच की गई, इस मौके डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन के छात्रों ने भी पूरा सहियोग दिया। 
इस मौके आशादीप वैलफेयर सोसायटी के प्रधान हरबंस सिंह ने स्कूल में पहुंची डाक्टरों की टीम का धंन्यबाद किया और कहा कि समय-समय पर स्पेशल छात्रों के लिए इस तरह के कैंप स्कूल में लगाए जाते है। इस मौके जिला स्पेशल ओलंपिक एसोसिएशन के प्रधान और स्कूल की प्रिंसीपल शैली शर्मा ने कहा कि स्पेशल बच्चों की पढाई के साथ-साथ स्कूल में उनकी सेहत का भी खयाल रखा जाता है। 
इस मौके राम आसरा, डायरेक्टर अंजना, कोर्स-कोआरडीनेटर बरिंदर सिंह, डा. सिमरन, वाइस प्रिंसीपल इंदू बाला भी मौजूद रहे।