ऊना में ड्राइविंग टेस्ट रद्द, वाहनों की पासिंग प्रक्रिया यथावत

ऊना, 27 सितंबर- क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने बताया कि 27 सितंबर को आरटीओ ऊना और पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) ऊना में निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट प्रशासनिक कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहनों की पासिंग प्रक्रिया 27 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।