होशियारपुर में एनपीएनसीडी के तहत स्थापित हो डे केयर कैंसर सेंटर खन्ना

होशियारपुर:- पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम (एन.पी.एन.सी.डी.) की तरफ से पंजाब में स्थापित किये जा रहे डे केयर कैंसर सेंटरों में से एक सेंटर होशियारपुर में स्थापित करने हेतु डायरेक्टरेट (एन.पी.एन.सी.डी.) एवं सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग से मांग की है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि श्री खन्ना द्वारा इस सम्बन्धी लिखे गए पत्र में उन्होंने डायरेक्टर सेहत एवं परिवार कल्याण विभाग को जानकारी दी है कि होशियारपुर एक ऐतिहासिक जिला है और होशियारपुर जिला का प्रशासनिक हेडक्वार्टर होने के साथ साथ सेहत सुविधाओं के क्षेत्र में भी एक हब मन जाता है। 
होशियारपुर से सम्बंधित कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए दूर दराज के शहरों में जाना पड़ता है। खन्ना ने कहा है कि यदि पंजाब में स्थापित किये जाने वाले डे केयर कैंसर सेंटरों में से एक सेंटर होशियारपुर में स्थापित कर दिया जाये तो इससे होशियारपुर जिला तथा आस पास के क्षेत्रों से सम्बंधित कैंसर पीड़ितों को काफी सुविधा होगी।