बिजली निगम के समाधान शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
हरियाणा हिसार:- दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से डबल फाटक स्थित बिजली निगम परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सब डिवीजन हिसार के उपभोक्ताओं की बिजली एवं सोलर ऊर्जा से संबंधित समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की गई।
समाधान शिविर में मुख्य रूप से डीएचबीवीएन के डायरेक्टर डॉ. योगेश बिदानी उपस्थित रहे। उनके साथ चीफ इंजीनियर राजेन्द्र सभरवाल, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एफआर नकवी, कार्यकारी अभियंता रविन्द्र सिंह तथा उपमंडल अधिकारी अंकित सिंह, मनदीप कुण्डू, परवीन कुमार और मनीष कुमार भी मौजूद रहे।
शिविर के दौरान कुल 41 शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डॉ. योगेश बिदानी ने कहा कि निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सेवाएं उपलब्ध करवाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार समाधान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान उनके बीच जाकर किया जा सके।
कार्यक्रम में जन परिवाद समिति के सदस्य राजेन्द्र सपड़ा, रामचन्द्र गुप्ता, एमसी राजेश अरोड़ा, विनोद गोयल, हिमांशु महता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
