करनाल में चला बुलडोज़र अवैध कॉलोनियों पर बड़ा वार

करनाल,18 मार्च: जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को पुलिस बल के सहयोग से 2 अवैध कॉलोनियों व 1 अवैध निर्माण के विरूद्ध तोडफोड की कार्यवाही की गई। तोडफोड की कार्यवाही डयूटी मैजिस्ट्रेट व पुलिस की अगुवाई की गई।
जिला नगर योजनाकार गुंजन ने बताया कि पहली अवैध कॉलोनी काछवा / करनाल रोड़ पर स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 1.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में 1 प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस, सभी सड़कों को ध्वस्त किया गया। इसी प्रकार दूसरी अवैध कॉलोनी गांव सैदपुरा में स्थित थी। जिसका एरिया लगभग 3.5 एकड़ था। इस कॉलोनी में 12 डी. पी. सी. व सभी सडको को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही  एक अवैध वेयरहाउस गांव पुण्डरक में स्थित था। जिसका एरिया लगभग 900 वर्ग मीटर था जोकि कार्यालय द्वारा ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर लगातार तोड़फोड़ की कार्यवाही की जा रही। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण करने वाले की लगातार एफ. आई. आर. भी करवाई जा रही है। विभाग द्वारा समय-समय पर सभी को सूचित भी किया जा रहा है कि कोई भी अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण को बढ़ावा देगा। उसके साथ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए सभी तरह की कार्यवाही की जा रही है व अवैध कॉलोनियों / अवैध निर्माण के लिए किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने आम जनता से एक बार फिर से अपील की कि यह डीलरों के जाल में न फंसे और शहर में बनी वैध कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीद कर अपना घर बनाए तथा डीलरों से अपील की गई की वह टाउन एंड कंटरी सेंचुरी प्लानिंग हरियाणा, चंडीगढ़  से लाइसेंस लेकर कॉलोनी विकसित करें ताकि आम जनता को उसका फायदा मिलें।