अंधा कत्ल 6 घंटों में ट्रेस एक आरोपी गिरफ्तार

संगरूर, 15 सितंबर:- जिला पुलिस संगरूर ने थाना चीमा के इलाके में हुए अंधे कत्ल की वारदात को 6 घंटों के भीतर ट्रेस करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल खंजर बरामद किया है।
एस.एस.पी. संगरूर डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि 13 सितंबर को गांव जखेपल चौवास के सरपंच द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि गांव अमरू कोटड़ा से जखेपल को जाती सड़क पर ड्रेन की पटरी के पास एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी है। इस संबंध में थाना चीमा में मुकदमा नंबर 121 दिनांक 13.09.2026 अधीन धारा 103(1) बी.एन.एस. दर्ज करके जांच शुरू की गई।
मुकदमे को ट्रेस करने के लिए कप्तान पुलिस (स्थानीय) संगरूर श्री सुखअमृत सिंह पी.पी.एस. के नेतृत्व और उप कप्तान पुलिस (डिटेक्टिव) संगरूर श्री हरसिमरन सिंह पी.पी.एस. और उप कप्तान पुलिस (पी.बी.आई./एन.डी.पी.एस.) संगरूर श्री सुखदेव सिंह पी.पी.एस. की निगरानी में अलग-अलग टीमें बनाई गईं। सी.आई.ए. संगरूर के इंचार्ज इंस्पेक्टर संदीप सिंह और थाना चीमा के मुख्य अफसर सब-इंस्पेक्टर योगेश गर्ग की टीमों ने ह्यूमन और टेक्निकल इंटेलिजेंस की मदद से 6 घंटों में आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र सदीवन सिंह वासी हंबलवास जखेपल को गिरफ्तार कर लिया। उससे वारदात में इस्तेमाल खंजर भी बरामद किया गया।
जांच के दौरान सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच 11 फरवरी 2026 को लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इस संबंध में आरोपी ने मृतक लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा के खिलाफ थाना धरमगढ़ में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस के अनुसार इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी का रिमांड हासिल करके गहराई से पूछताछ की जा रही है और पुलिस को और अहम खुलासे होने की संभावना है।