सहायक कमिश्नर जनरल ने जिले के कार्यालयों से संबंधित माननीय अदालतों में चल रहे केसों की स्थिति का जायजा लिया

नवांशहर: उपायुक्त गुलप्रीत सिंह औलख के निर्देशों के अनुसार, सहायक कमिश्नर (जनरल) रमनजीत ने आज उपायुक्त कार्यालय, एस.डी.एम., तहसील और अन्य कार्यालयों से संबंधित माननीय अदालतों में लंबित मामलों की समीक्षा के लिए एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान विभिन्न अदालतों में विचाराधीन केसों की पड़ताल की गई और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली गई। सहायक कमिश्नर (जनरल) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अदालतों के आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न अदालतों में समय पर जवाब-दावे, रिप्लाई और फाइलें जमा करवाई जाएं ताकि किसी भी मामले में प्रशासन की ओर से कोई कमी न रहे।
 उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अदालतों में लंबित मामलों की पैरवी के लिए निर्धारित तारीखों पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। केसों के निपटारे में देरी के कारणों की भी समीक्षा की गई और भविष्य में ऐसी देरी से बचने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के लिए कहा गया।
इस मौके पर उप जिला अटॉर्नी अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने अपने-अपने कार्यालयों से संबंधित केसों की रिपोर्ट पेश की।