एलायंस क्लब का गठन, अमरीक सिंह ठकुराल बने चार्टर अध्यक्ष
होशियारपुर- एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 126-एन के अंतर्गत एलायंस क्लब दसूहा का गठन होने से समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ। क्लब की पहली बैठक में सर्व सम्मति से सरदार अमरीक सिंह ठकुराल को चार्टर अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ ही श्री भूपिंदर रंजन को चार्टर सचिव, सरदार मदन मोहन सिंह अरोड़ा को कोषाध्यक्ष तथा सरदार तरलोक सिंह अरोड़ा को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया।
इस क्लब में कई प्रसिद्ध तथा सेवाभावी लोग संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं। इनमें डॉ. ए.एस. बसरा, आर.एस. मैनी, दलबीर सिंह, राजकुमार कौशल, हरजीत पाल सिंह, राजन रल्हन, रविंदर शर्मा, के.एस. पुरी, डॉ. आर.के. नैयर, डॉ. हरमिंदर सिंह तथा डॉ. रणबीर सिंह सहारा शामिल हैं।
वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत में चार्टर अध्यक्ष सरदार अमरीक सिंह ठकुराल ने क्लब के विजन तथा योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है, जहां समान विचारधारा वाले लोग एक साथ आ सकें और निस्वार्थ भावना से समाज की सेवा कर सकें। हम जमीनी स्तर पर ऐसी पहल करेंगे, जिससे हमारे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिले।"
