घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार चोरीशुदा इनवर्टरबैटरी व गैस सिलेंडर बरामद
करनाल, 25 अगस्त:- जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना असंध की टीम ने गांव अरड़ाना में एक मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा इनवर्टर-बैटरी तथा एक गैस सिलेंडर बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित कुमार पुत्र सतपाल, निवासी गांव अरड़ाना, जिला करनाल के रूप में हुई है।
मामले के संबंध में अनुसंधान अधिकारी मुख्य सिपाही मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 8 अगस्त 2026 को गांव अरड़ाना स्थित एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपी मकान की दीवार कूदकर घर में दाखिल हुआ तथा वहां से इनवर्टर-बैटरी और एक गैस सिलेंडर चोरी कर मौके से फरार हो गया था।
शिकायत के आधार पर थाना असंध में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए विश्वसनीय साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
