कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई में अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन
रतिया, 15 फ़रवरी:- कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खाई में अध्यापक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य अवनीश कुमार ने की। उन्होंने बैठक में शामिल हुए सभी अभिभावकों का विद्यालय की ओर से स्वागत किया। अभिभावकों को हाल ही में हुए प्री बोर्ड परीक्षा के परिणामों से अवगत करवाया गया।
आगामी वर्ष 2026-27 के लिए विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा छात्राओं का दाखिला करवाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया व विद्यालय की विशेषताओं से उन्हें अवगत करवाया गया। विद्यालय में दी जा रही सुविधाओं के बारे में विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि यहां विद्यार्थियों को तीन समय का खाना, (6-8) बच्चों मुफ्त वर्दी व सभी बच्चों को ₹100 जेब खर्च भी दिया जाता है।
हॉस्टल वार्डन ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को घर पर ना रखें व बच्चों को स्कूल समय के बाद या छुट्टी वाले दिन मिलने के लिए आ सकते हैं। इस अवसर पर कंवरजीत, बनवारी लाल,सारिता रानी, सीमा रानी, सुनीता रानी, रुपिंदर कौर, घनश्याम, सुनील कुमार व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे।
