रतिया, 29 सितंबर:- हरियाणा प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर अर्चना गुप्ता के आदेश पर चल रही शक्ति केन्द्रों की बैठकों से बूथ स्तर के कार्यकर्ता नई उम्मीद नया जोश लेकर बैठकों में शामिल हो रहे हैं और वहां से उर्जावान होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए 2047 तक विकसित भारत के तहत काम करने का संकल्प ले रहे हैं। यह बात एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो व भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य और धानक समाज उत्थान सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष और शक्ति केन्द्र सहनाल के मुख्य वक्ता सुनील इन्दौरा ने कही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार और विचारधारा की पार्टी है जो हमेशा देश व समाज हित में काम करती है। सुनील इन्दौरा ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कांग्रेस से बने विधायकों के हल्कों में भी सम्मान रूप से विकास करती है। सुनील इन्दौरा ने कहा कि भाजपा हमेशा भाई-भतीजावाद और परिवारवाद से कोसों दूर है जो भाजपा के एक छोटे से छोटे कार्यकर्ता पर पैनी नजर रखती है जहां कब किस कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाए कोई पता नहीं होता।
भाजपा अपने हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान देती है और उसे चौबीस घंटे जनता के बीच रहने व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार रहने को कहती है। सुनील इन्दौरा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने बूथ और गांवों में सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम करें।
इस मौके पर शक्ति केन्द्र प्रमुख जगतार सिंह, मलकित सिंह, गुरदीप सिंह, बिन्दर सिंह, ओंकार सिंह, रामनिवास, लखविंदर सिंह, कर्ण सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित थे।
